मांस खाने को लेकर कर दी भाई की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र में नये साल के दिन हुई घटना बेटे के बयान पर शाम्हो थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी चार लोगों को बनाया गया है आरोपित गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी पीरीबाजार : नये साल के मौके पर मुरगा खाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवादों […]
विज्ञापन
बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र में नये साल के दिन हुई घटना
बेटे के बयान पर शाम्हो थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
चार लोगों को बनाया गया है आरोपित
गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
पीरीबाजार : नये साल के मौके पर मुरगा खाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवादों को लेकर हुई मारपीट में एक भाई की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम शाम्हो थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के नारायणपुर टोला निवासी स्व अनूप पासवान के पुत्र सागर पासवान की हत्या उसी के सहोदर भाई बाबूचंद्र पासवान ने कर दी. रविवार पहली जनवरी को सागर पासवान के घर में मुरगा पकाया गया था. पकाये गये मुरगा के मांस के हिस्से को लेकर उसका विवाद भाई बाबूचंद्र पासवान के साथ हो गया. दोनों के बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान बाबूचंद्र ने सागर पासवान के सिर पर लाठी का प्रहार कर दिया.
इससे मौके पर ही सागर की मौत हो गयी. जानकारी के बाद थानाध्यक्ष वैभव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे लिया और बाबूचंद्र की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी़ इस बीच सागर के पुत्र बमबम पासवान के बयान पर शाम्हो थाना में कांड संख्या 01/17 दर्ज किया गया है. इसमें चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. सोमवार को सागर के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया. सभी अारोपित फरार बताये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




