एक बोलेरो व ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2017 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

खैरा-सोनो मार्ग पर नारियाना पुल पर हुआ हादसा उक्त स्थान पर अब तक घट चुकी हैं दर्जनों घटनाएं खैरा : साल के पहले दिन भी प्रखंड क्षेत्र में दुर्घटनाओं का दौर लगातार जारी रहा. शनिवार की ही तरह रविवार को भी प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ा. जानकारी के अनुसार रविवार को खैरा-सोनो […]
विज्ञापन
खैरा-सोनो मार्ग पर नारियाना पुल पर हुआ हादसा
उक्त स्थान पर अब तक घट चुकी हैं दर्जनों घटनाएं
खैरा : साल के पहले दिन भी प्रखंड क्षेत्र में दुर्घटनाओं का दौर लगातार जारी रहा. शनिवार की ही तरह रविवार को भी प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ा. जानकारी के अनुसार रविवार को खैरा-सोनो मार्ग पर नारियाना पुल के समीप एक बोलेरो तथा एक ट्रक वाहन अनियंत्रित होकर पुल से निचे जा गिरा. जिसमें बोलेरो सवार सभी नौ लोग घायल हो गए. जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना अहले सुबह की है.जानकारी के अनुसार बीआर 06 पीबी 3451 नंबर की एक बोलेरो मुज्जफरपुर से देवघर जा रही थी जिसमें सवार लोगों में बिट्टू कुमार, सुधीर कुमार, सोनू कुमार, मनीष कुमार,
विकास कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार, मंजय कुमार व लखीन्द्र कुमार थे. नारियाना पुल समाप्त होने के बाद तीखा मोड़ व तेज ढलान होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका व सीधे गड्ढे में जा गिरा. घटना में बिट्टू कुमार की हालत चिंताजनक बतायी जा रही थी. जिन्हें बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर किया गया है. बताते चलें की उक्त स्थान पर लगातार घटना घटित हो रही हैं. बीते शनिवार को भी एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण स्थानीय लोगों ने तीखा मोड़ के पूर्व साइन बोर्ड लगाने तथा रेलिंग लगवाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था. जिसे अधिकारियों ने अबिलंब कार्य करने की आश्वासन देकर जाम हटावाया गया था. बताते चलें कि पंद्रह दिन के भीतर करीब आठ से दस वाहन उक्त स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.
थानाध्यक्ष ने दिया भरोसा
थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया की उन्होंने अपने स्तर से भी सम्बंधित विभाग की इस बात की इत्तिला कर दी है व अपने स्तर से भी मैंने तैयारी शुरू कर दी है. कहा कि सड़क पर बन चुका गड्ढा को भर दिया गया है व जल्द ही बोर्ड व रेलिंग लगवा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




