परीक्षा में शामिल हुए नौ, उत्तरपुस्तिका 46 की

लखीसराय : बिहार में शिक्षा के स्तर को सुधारने की कवायद के तहत भले ही अनेक दागी प्लस टू स्कूलों की मान्यता को रद्द कर उसके विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में समाहित किया गया है. लेकिन अभी भी शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से धांधली का खेल जारी है. ऐसा ही पुरानी […]
लखीसराय : बिहार में शिक्षा के स्तर को सुधारने की कवायद के तहत भले ही अनेक दागी प्लस टू स्कूलों की मान्यता को रद्द कर उसके विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में समाहित किया गया है. लेकिन अभी भी शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से धांधली का खेल जारी है. ऐसा ही पुरानी बाजार उच्च विद्यालय में देखने को मिल रहा है. बीएनएमडी स्कूल की मान्यता रद्द होने के बाद उसके विद्यार्थियों को पीबी हाई स्कूल में समाहित किया गया.
जहां से सभी विद्यार्थियों को इंटर की परीक्षा के लिए सेंट अप टेस्ट के बाद इंटर का परीक्षा फॉर्म भराया जाना है. विगत 18 नवंबर से 25 नवंबर तक जब इसके लिए परीक्षा ली जा रही थी, उस वक्त परीक्षा में बीएनएमडी के मात्र 9 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे. लेकिन विद्यालय के वीक्षकों को जब कॉपी जांच के लिए दी गयी, तो उसकी संख्या 46 थी. शिक्षिका सोनी कुमारी ने जब कॉपी की जांच की, तो उसमें कई कॉपी में लिखावट एक समान मिला. सोनी ने आठ उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी करा कर उसे लिखित आवेदन के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंप दिया और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




