स्वर्ण पदक जीत कर लौटे बड़हिया के सजन कुमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

दक्षिण एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में जीता मेडल लखीसराय : दक्षिण एशिया के स्तर पर हुई कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर बड़हिया के सजन कुमार ने अपना परचम लहराया. वे बुधवार को 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस से लखीसराय पहुंचे. इस दौरान सजन कुमार का भव्य स्वागत किया गया़ स्वर्ण पदक विजेता सजन कुमार व […]
विज्ञापन
दक्षिण एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में जीता मेडल
लखीसराय : दक्षिण एशिया के स्तर पर हुई कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर बड़हिया के सजन कुमार ने अपना परचम लहराया. वे बुधवार को 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस से लखीसराय पहुंचे. इस दौरान सजन कुमार का भव्य स्वागत किया गया़ स्वर्ण पदक विजेता सजन कुमार व जिला ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार भारती का संघ के छोटू कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार के द्वारा जोरदार स्वागत किया. ज्ञात हो कि ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की मेजबानी में एशिया के पांच देशों के खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता हुई़
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत ओवर ऑल चैंपियन बना़ दूसरे नंबर पर भूटान व तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान रहा़ बड़हिया निवासी ग्रेपलिंग खिलाड़ी सजन कुमार ने दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित खेल में 50 से 54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




