बायोमीट्रिक पद्धति से हाजिरी अनिवार्य

Published at :18 Dec 2016 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
बायोमीट्रिक पद्धति से हाजिरी अनिवार्य

जिले के सदर अस्पताल समेत सभी पीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों व डाक्टराें के िलए बायोमीट्रिक पद्धति से हाजिरी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसमें लापरवाही बरतनेवाले कर्मियों के वेतन में कटौती की जायेगी. लखीसराय : शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष में संपन्न स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सुनील कुमार की उपस्थिति […]

विज्ञापन

जिले के सदर अस्पताल समेत सभी पीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों व डाक्टराें के िलए बायोमीट्रिक पद्धति से हाजिरी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसमें लापरवाही बरतनेवाले कर्मियों के वेतन में कटौती की जायेगी.

लखीसराय : शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष में संपन्न स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सुनील कुमार की उपस्थिति में सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद ने जिले के सभी पीएचसी में बायोमीट्रिक मशीन में हाजिरी लगाने की व्यवस्था प्रारंभ करने का प्रभारी चिकित्सकों को निर्देश दिया है. इन्होंने बायोमैट्रिक पद्धति से हाजिरी न बनाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सकों का वेतन कटौती की कार्रवाई किये जाने की बात कही है.
पहले भी जारी हुआ था निर्देश : गत 13 अगस्त 2016 को जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में भी यह निर्णय पारित करते हुए दिशा-निर्देश जारी हुआ था. साथ ही साथ जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों को भी एक नवंबर से अपनी-अपनी हाजिरी बायोमैट्रिक मशीन के जरिये बनाने का निर्देश दिया गया था. जो आज तक पूर्णरूपेण लागू नहीं हो सका. चिकित्सकों के मशीन से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर राज्यस्तर पर भी मामला कुछ उलझा हुआ बताया जाता है. एक बार पुन: इस संबंध में जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन पुन: संशय में घिरा दिख रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन