कोहरे की चादर में लिपटा रहा इलाका

Published at :12 Dec 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे की चादर में लिपटा रहा इलाका

सूर्यगढ़ा : रविवार को दोपहर धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिला. सुबह जब लोगों की आंखें खुली तो इलाका कोहरे की सफेद चादर लपेटे था. कनकनी के कारण दिन चढ़ने तक लोग रजाई, कंबल, ओढ़ कर घरों में दुबके रहे. दोपहर में सूरज निकला तो लोगों को ठंड से आंशिक […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : रविवार को दोपहर धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिला. सुबह जब लोगों की आंखें खुली तो इलाका कोहरे की सफेद चादर लपेटे था. कनकनी के कारण दिन चढ़ने तक लोग रजाई, कंबल, ओढ़ कर घरों में दुबके रहे. दोपहर में सूरज निकला तो लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली लेकिन पछुआ हवा के कारण कनकनी बनी रही. शाम ढलते ही ठंड बढ़ने लगी और बाजार खाली होने लगा. ठंड के कारण लोग जल्द अपना कामकाज निबटा कर घर लौट रहे थे. थोक दवा व्यवसायी अशोक केडिया ने बताया कि ठंड के कारण लोगों को सिर दर्द, उलटी आदि की शिकायत हो रही है. कनकनी के कारण लोग चढ़ने के बाद ही घर से निकल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन