60 वर्ष पूरा होने पर मिलेगा पेंशन का लाभ

Published at :02 Dec 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
60 वर्ष पूरा होने पर मिलेगा पेंशन का लाभ

चानन : नक्सलियों की मांद व प्राकृतिक दर्राओं के मनोरम वादियों में गुरुवार को चौपाल लगाकर गरीब व आदिवासी समाज के महिलाओं व पुरूषों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. जिसमें आरक्षी अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है़ उन्हें डरने की […]

विज्ञापन

चानन : नक्सलियों की मांद व प्राकृतिक दर्राओं के मनोरम वादियों में गुरुवार को चौपाल लगाकर गरीब व आदिवासी समाज के महिलाओं व पुरूषों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. जिसमें आरक्षी अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है़ उन्हें डरने की बल्कि अपनी समस्याओं को रखना चाहिए़ वहीं एसडीओ अंजनी कुमार ने कहा कि जिन लोगों की उम्र 60 वर्ष हो चुकी है और उन्हें पेंशन का लाभ मिलेगा़

जिन्हें लाभ नहीं मिल रहा वे आवेदन दें. जिलाधिकारी के निर्देश पर राशन कार्ड से वंचित 16 सौ आदिवासियों का सर्वे का काम हो रहा है़ उन्हें जल्द से जल्द राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा़ जिला कल्याण पदाधिकारी वहां उपस्थित लोगों से कहा कि छात्रवृत्ति तथा पोषाक राशि के लिए अपने अपने बच्चों का आधार कार्ड जरूर बनवा लें ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके़

वहीं सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि इस बार पूरे पहाड़ी क्षेत्रों में 20 चापाकल सार्वजनिक स्थानों पर दिया जायेगा़ जरूरत पड़ने पर और दिया जायेगा़ मौके पर उपरोक्त पदाधिकारी के अलावे भी कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन