दोपहर बाद समाप्त हो गया यूको बैंक में कैश

Published at :30 Nov 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
दोपहर बाद समाप्त हो गया यूको बैंक में कैश

सूर्यगढ़ा : मंगलवार को यूको बैंक की सूर्यगढ़ा शाखा में दोपहर बाद कैश समाप्त होने की वजह से निकासी बंद करनी पड़ी. वरीय शाखा प्रबंधक की अनुपस्थिति में बैंक का कार्य देख रहे प्रबंधक एसटी राम ने बताया कि पटना से मंगलवार को भी कैश नहीं मिला. बैंक में कैश नहीं है इसलिए निकासी का […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : मंगलवार को यूको बैंक की सूर्यगढ़ा शाखा में दोपहर बाद कैश समाप्त होने की वजह से निकासी बंद करनी पड़ी. वरीय शाखा प्रबंधक की अनुपस्थिति में बैंक का कार्य देख रहे प्रबंधक एसटी राम ने बताया कि पटना से मंगलवार को भी कैश नहीं मिला. बैंक में कैश नहीं है इसलिए निकासी का कार्य बंद करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को बैक खुलने के बाद ग्राहको को छह हजार रुपया तक कैश भुगतान की व्यवस्था की गयी़ कुछ ग्राहकों को जरूरत के अनुसार 10 हजार व 24 हजार रुपया तक का भी भुगतान किया गया़

इधर बैंक ऑफ इंडिया व पीएनबी की शाखा में मंगलवार को भी कैश की कमी रही़ बीओआइ में छह हजार रुपये व पीएनबी में मात्र चार हजार रुपये तक का ही भुगतान हो पाया़ ग्राहक सह जकड़पुरा निवासी संजय रजक ने बताया कि यूको बैंक सूर्यगढ़ा बाजार शाखा से 10 हजार रुपये की निकासी के लिए गये लेकिन कैश नहीं मिला़ दो घंटे लाइन में रहने के बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन