24 हजार से अधिक की होगी निकासी

Published at :30 Nov 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
24 हजार से अधिक की होगी निकासी

सूर्यगढ़ा : नोटबंदी की घोषणा के बाद से ही कैश की समस्या से जुझ रहे लोगों को शर्तों पर 24 हजार रुपये से अधिक की राशि निकासी की छूट मिली है़ एसबीआइ सूर्यगढ़ा शाखा के प्रबंधक मोती कुमार ने बताया कि आरबीआइ के निर्देश के मुताबिक 24 हजार रुपये अधिक की वहीं रकम निकाली जा […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : नोटबंदी की घोषणा के बाद से ही कैश की समस्या से जुझ रहे लोगों को शर्तों पर 24 हजार रुपये से अधिक की राशि निकासी की छूट मिली है़ एसबीआइ सूर्यगढ़ा शाखा के प्रबंधक मोती कुमार ने बताया कि आरबीआइ के निर्देश के मुताबिक 24 हजार रुपये अधिक की वहीं रकम निकाली जा सकती है जो 29 नवंबर के बाद खाते में जमा हो़ 29 नवंबर से पूर्व जमा रकम पर निकासी की छूट नहीं मिलेगी़ 24 हजार रुपये से अधिक की निकासी पर लोगों को 2000 और 500 के नोट ही मिलना है़

29 नवंबर के बाद जो नया नोट जमा होगा उन्हें ही निकासी की छूट दी गयी है़ उन्होंने बताया कि कुछ लोग नया नोट निकासी के बाद उसे रोटेट करने के बजाय घर में जमा कर रहे हैं. इस नियम के बाद से बैंकों में नया नोट अधिक जमा होना शुरू हो गया है़ कैश रोटेशन होने से लोगों की परेशानी कम होगी़ इधर यूको बैंक प्रबंधक एसअीराम, पीएनबी के प्रबंधक आरके सिन्हा ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जतायी़ प्रबंधक एसटी राम ने बताया कि आरबीआई से सिस्टम लॉक होने की वजह से 24 हजार रुपये से अधिक राशि की निकासी नहीं हो रही. बैंक प्रबंधन का कहना है कि जब तक कैश है, ग्राहकों को देंगे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन