कार ने बाइक में मारी ठोकर एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद. अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल , दो गंभीर जिला के िवभिन्न क्षेत्रों में सड़क हादसे में एक की माैत व आधा दर्जन लोग घायल हो गया जबकि दो लोग गंभी रूप से घायल है. चकाई/सरौन : चकाई थाना अंतर्गत चकाई गिरीडीह मुख्य मार्ग पर नवादा गांव के समीप शनिवार […]
विज्ञापन
दुखद. अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल , दो गंभीर
जिला के िवभिन्न क्षेत्रों में सड़क हादसे में एक की माैत व आधा दर्जन लोग घायल हो गया जबकि दो लोग गंभी रूप से घायल है.
चकाई/सरौन : चकाई थाना अंतर्गत चकाई गिरीडीह मुख्य मार्ग पर नवादा गांव के समीप शनिवार की दोपहर हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर jwप से घायल हो गया़
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परांची गांव निवासी संतोष दास एवं प्रमोद दास शनिवार को अपनी बाइक से चकाई बाजार से खरीदारीकर वापस घर लौट रहे थे़ तभी विपरित दिशा से आर रही काले रंग की सेभरले कार संख्या जेएच 02 एसी 0903 से आमने सामने की टक्कर हो गयी़ जिसमें बाइक चला रहे संतोष दास की मौके पर मौत हो गयी.जबकि बाइक के पीछे बैठा प्रमोद दास गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद कार पर सवार लोग कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गये़ घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी़ सूचना पाकर अवर निरिक्षक आरबी राम और खामस चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे तथा जख्मी प्रमोद दास इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया़ पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेज दिया है.
मैजिक-ट्रक में टक्कर, तीन घायल: सोनो. बीते शुक्रवार की देर रात्रि सोनो-झाझा मुख्य मार्ग के पैलवाजन के समीप एक मैजिक वाहन व ट्रक की टक्कर में मैजिक वाहन के चालक के अलावे उस पर सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया.घायलों की पहचान सोनो निवासी 30 वर्षीय मो. जाहिर पेसर मो. सुलेमान,भागलपुर जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी 25 वर्षीय गुड्डू पेसर मो. मुस्लिम व मलयपुर थाना क्षेत्र के केवाल गांव निवासी 26 वर्षीय मो. नौसाद पेसर मो. अलाउद्दीन के रूप में की गयी है.टक्कर के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को वही छोड़कर फरार हो गया.इस घटना में बीआर 46ए-7426 मैजिक वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
टक्कर की आवाज व घायल की चीख पुकार से सड़क किनारे स्थित पैलवाजन गांव के लोग जग गए.ग्रामीणों ने तत्क्षण पुलिस को खबर किया.क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाल कर स्थानीय सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र भेजा जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु तीनो को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.बताया गया कि सोनो से झाझा स्टेशन तक ट्रेन पकड़ने हेतु मैजिक वाहन को रिजर्व कर दो लोग रात लगभग12:30 बजे सोनो से निकले थे.
चौक से महज एक डेढ़ किलोमीटर दूर पैलवाजन दुर्गा मंदिर से आगे झाझा की ओर से आ रहे एक तेज गति के अनियंत्रित ट्रक ने मैजिक में सीधी टक्कर मार दिया जिससे मैजिक का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही मैजिक का चालक व दोनों यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए.
बताते चलें कि पैलवाजन के इस खतरनाक मोड़ के समीप अबतक दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी है. बताते चलें कि सोनो-झाझा मार्ग पर पंचपहड़ी व पैलवाजन मोड़ दो ऐसे ब्लैक स्पाट है जहां सर्वाधिक सड़क दुर्घटना होती है.
चकाई गिरीडीह मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना
दुर्घटनाग्रस्त बाइक व मौके पर मौजूद भीड़.
एक दिन पूर्व लापता युवक का शव बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




