सीएसपी नहीं ले सकते बड़े नोट : प्रबंधक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

प्रतिदिन ग्राहकों को भुगतान करने के लिए सीएसपी को मिलेंगे 50 हजार रुपये सीएसपी को प्रति उपभोक्ता करनी है अधिकतम दो हजार रुपये का भुगतान लखीसराय : विभिन्न बैंकों द्वारा ग्राहकों को सेवा देने के लिए फ्रेंचाइजी के तौर पर ग्राहक सेवा केंद्र(सीएसपी) खोलने का काम किया था़ जिसे न सिर्फ बैंकों को खाता खोलने […]
विज्ञापन
प्रतिदिन ग्राहकों को भुगतान करने के लिए सीएसपी को मिलेंगे 50 हजार रुपये
सीएसपी को प्रति उपभोक्ता करनी है अधिकतम दो हजार रुपये का भुगतान
लखीसराय : विभिन्न बैंकों द्वारा ग्राहकों को सेवा देने के लिए फ्रेंचाइजी के तौर पर ग्राहक सेवा केंद्र(सीएसपी) खोलने का काम किया था़ जिसे न सिर्फ बैंकों को खाता खोलने बल्कि छोटी-छोटी रकम जमा या भुगतान करने की सहूलियतें दी गयी थी़ जिससे न सिर्फ बैंकों में ग्राहकों की भीड़ में कमी आयी बल्कि ग्राहकों को भी सुविधा हो रही है़ आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच सौ व एक हजार के बड़े नोट के बंद करने की घोषणा के बाद सीएसपी में भी रुपयों की लेन-देन बंद हो गयी.
इससे सीएसपी से ग्राहक भी लौटने लगे व बैंकों में एक बार फिर भीड़ दिखाई देने लगी़ रविवार को इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा लखीसराय के प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि अब ग्राहक अपने खाते से एटीएम की तरह सीएसपी से भी प्रतिदिन अधिकतम दो हजार रुपये की राशि प्राप्त कर सकेंगे़
इसके लिए सीएसपी को प्रतिदिन 50 हजार रुपये की राशि संबंधित बैंकों से उपलब्ध करायी जायेगी़ हालांकि उन्होंने साफ किया कि सीएसपी के पांच सौ व एक हजार के बड़े नोट लेने पर पाबंदी रहेगी़ सीएसपी छोटे नोटों के माध्यम से बैंक उपभोक्ता के खाते में राशि जमा व खाते से अधिकतम दो हजार रुपये का भुगतान ही कर सकेगी़ इससे कुछ हद तक बैंकों पर भी ग्राहकों का बोझ कम हो सकेगा व ग्राहकों को अपने काम लायक राशि मिल सकेगी़
इस संबंध में भागलपुर, मुंगेर, जमुई लखीसराय व बांका के प्रमंडलीय कॉडनेटर ने बताया कि आरबीआइ के निर्देशानुसार आरबीओ ने ग्राहक सेवा केंद्र के प्रत्येक खाता से दो-दो हजार रुपये का लेन-देन करने की निर्देश जारी कर दी हैं, इसलिए सोमवार प्रत्येक ग्राहक सेवा सेवा केंद्र के ग्राहक सौ – पचास के नोट लेन-देन कर सकते है
.
मुकेश मिश्रा, प्रमंडलीय कॉडनेटर, सेव, ग्राहक सेवा केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




