सीट पर बैठने को ले ट्रेन में मारपीट व छिनतई

Published at :10 Nov 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
सीट पर बैठने को ले ट्रेन में मारपीट व छिनतई

सीट पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद पीड़ित महिला ने किऊल जीआरपी थाने में दिया आवेदन लखीसराय : भागलपुर-यशवंतपुर ट्रेन के महिला बोगी में सीट पर बैठने को लेकर दो महिलाओं के बीच मारपीट के बाद एक महिला से मोबाइल व पर्स छिनतई करने का मामला सामने आया है़ इस संबंध में किऊल जीआरपी […]

विज्ञापन

सीट पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद

पीड़ित महिला ने किऊल जीआरपी थाने में दिया आवेदन
लखीसराय : भागलपुर-यशवंतपुर ट्रेन के महिला बोगी में सीट पर बैठने को लेकर दो महिलाओं के बीच मारपीट के बाद एक महिला से मोबाइल व पर्स छिनतई करने का मामला सामने आया है़ इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है़ उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला मंजू देवी पति स्व़ विनोद कुमार जमालपुर में रेलवे के कैरेज एंड वैगन में हेल्पर खलासी के पद कार्यरत है़
वह जमालपुर से किऊल आने के लिए भागलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के महिला बोगी में सवार हुई थी़ महिला बोगी में एक सीट पर 16 वर्ष की लड़की को सोया देख वह उसे उठाकर सीट पर बैठना चाह रही थी़ जिस पर उक्त लड़की के साथ चल रही महिलाओं द्वारा उसके साथ वाद विवाद के बाद मारपीट की जाने लगी़ इ
सी क्रम में उसके पास रखा मोबाइल फोन एवं पर्स जिसमें 15 हजार रुपये नगद था गायब कर दिया गया़ किऊल पहुंचने पर मंजू देवी ने जीआरपी थाना पहुंची, जब तक महिला अपनी पूरी बात पुलिस को बताती तब तक ट्रेन खुल चुकी थी़ थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आलोक में अज्ञान महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन