अपहरण मामले में ललुआ गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

रंजीत मंडल का प्रमुख सहयोगी है ललन गुप्ता उर्फ ललुआ रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से हुआ गिरफ्तार लखीसराय : हाइ प्रोफाइल मार्बल व्यवसायी बंधु अपहरण मामले में लखीसराय पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है़ अपहरण मामले का मास्टर माइड रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन का प्रमुख सहयोगी ललन गुप्ता उर्फ ललुआ […]
विज्ञापन
रंजीत मंडल का प्रमुख सहयोगी है ललन गुप्ता उर्फ ललुआ
रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से हुआ गिरफ्तार
लखीसराय : हाइ प्रोफाइल मार्बल व्यवसायी बंधु अपहरण मामले में लखीसराय पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है़ अपहरण मामले का मास्टर माइड रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन का प्रमुख सहयोगी ललन गुप्ता उर्फ ललुआ को लखीसराय पुलिस ने जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है़
ललुआ की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी अशोक कुमार ने बताया कि विशेष जानकारी वे शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर देंगे़ विगत 21 अक्तूबर को पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के मार्बल व्यवसायी दो भाइयों सुरेश शर्मा व कपिल शर्मा को रंजीत डॉन ने अपने सहयोगियों की मदद से अपहरण कर कजरा थाना क्षेत्र के सिमरातरी की पहाड़ियों में छिपा कर रखा था. जिसे 26 अक्तूबर को पटना के एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर सकुशल मुक्त कराया गया. उस वक्त रंजीत डॉन के साथ ललुआ भी मौके से भागने में सफल रहा था़ घटना के बाद से पुलिस लगातार रंजीत डॉन व उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी़
पटना : मार्बल व्यवसायी बंधुओं के अपहरण करने की नीयत से दिल्ली से पटना आने-जाने के लिए जो एयर टिकट बुक कराया गया था, उसका पेमेंट जुमई जिले के सिकंदरा के एक बैंक एकाउंट से किया गया था. जिस बैंक एकाउंट से अॉनलाइन पेमेंट हुआ है, वह मुस्तफा नाम के शख्स के नाम से है.
पुलिस अब उसे तलाश भी रही है. पुलिस ने बैंक से कुछ जानकारी हासिल की है, जिस आइडी पर बैंक एकाउंट खोला गया है उसका सत्यापन किया जायेगा और फिर आरोपित की गिरफ्तारी की जायेगी.
रंजीत मंडल और मनोज की तलाश तेज : अपहरण कांड के मास्टरमाइंड रंजीत मंडल व नक्सली मनोज यादव को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. इसके लिए कोर्ट में वारंट के लिए भी आवेदन दिया गया है. वहीं, दूसरे रंजीत कुमार को रिमांड पर लेने की तैयारी है.
वहीं, एसटीएफ की ओर से उठाये गये लल्लन को भी रिमांड पर लिया जायेगा. उस पर अगवा किये गये इलाहाबाद के नारायण को अपने घर में छुपाने का आरोप है. उसका पीरी बाजार में घर है व बिल्डिंग निर्माण में काम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




