अष्टघटी पोखर का पानी है जानलेवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

न्यायिक पदाधिकारियों ने किया छठ घाट का निरीक्षण लखीसराय : जिला सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के अध्यक्ष मदन किशोर कौशिक के निर्देश पर शुक्रवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय सह प्राधिकार के सचिव त्रिभुवन नाथ के नेतृत्व में अपर मुख्य न्यायिक दणडाधिकारी द्वितीय, रिटेनर अधिवक्ता रजनीश कुमार, कुमारी बबीता, शिवेश […]
विज्ञापन
न्यायिक पदाधिकारियों ने किया छठ घाट का निरीक्षण
लखीसराय : जिला सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के अध्यक्ष मदन किशोर कौशिक के निर्देश पर शुक्रवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय सह प्राधिकार के सचिव त्रिभुवन नाथ के नेतृत्व में अपर मुख्य न्यायिक दणडाधिकारी द्वितीय, रिटेनर अधिवक्ता रजनीश कुमार, कुमारी बबीता, शिवेश कुमार, रोहिणी दास द्वारा शहर के छठ घाटों का निरीक्षण किया गया. अष्टघटी पोखर के पानी की स्थिति देख न्यायिक पदाधिकारियों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कि इतनी गंदे पानी में लोग कैसे प्रवेश कर सकते हैं. तालाब का पानी काफी सड़ा हुआ है. इसके पानी में स्नान करना तो दूर पानी मे उतरना जानलेवा साबित हो सकता है.
पानी में काफी दुर्गंध है पूरा पानी शत प्रतिशत सड़ा हुआ तथा पानी के अंदर काफी मलवा भी जमा है. पूरा तालाब जलकुंभी से भरा हुआ है. तालाब में उतरने की कोई व्यवस्था नहीं है, उतरने पर एकाएक कमर से उपर तक पानी चला जाता है. पानी मे खड़ा होने या डुबकी लगाने पर जीवन संकट में पड सकता है. वहीं संसार पोखर के निरीक्षण के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने पाया गया कि प्रशासन द्वारा पोखर की सफाई के नाम पर केवल खाना पूर्ति की गयी है, जबकि पोखर को साफ किया जा सकता था.
अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय त्रिभुवन नाथ ने संसार पोखर पर से ही कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय को दूरभाष पर संसार पोखर को साफ कराने का र्निदेश दिया जिस पर नगर परिषद द्वारा शुक्रवार की शाम तक साफ करा देने का आश्वासन दिया है. यह जानकारी न्यायाधीश पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण करने वाले रिटेनर अधिवक्ता रजनीश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पथला घाट, महावीर घाट, विद्यापीठ चौक घाट पर व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी जहां वार्ड पार्षद घाट की साफ-सफाई की कमान संभाले हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




