14 नवंबर से लगेगा शिविर

Published at :04 Nov 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
14 नवंबर से लगेगा शिविर

खुशखबरी. उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों पर होगी बहाली पंचायत उर्दू शिक्षकों के नियोजन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में 14 नवंबर से शिविर लगेगा. जिले के 80 पंचायतों में से 35 पंचायतों में उर्दू शिक्षक का पद रिक्त है. लखीसराय : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में रिक्त पड़े उर्दू शिक्षकों का पद को जल्द भरने […]

विज्ञापन

खुशखबरी. उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों पर होगी बहाली

पंचायत उर्दू शिक्षकों के नियोजन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में 14 नवंबर से शिविर लगेगा. जिले के 80 पंचायतों में से 35 पंचायतों में उर्दू शिक्षक का पद रिक्त है.
लखीसराय : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में रिक्त पड़े उर्दू शिक्षकों का पद को जल्द भरने की कवायद शुरू हो गयी है. इसके लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 नवंबर से शिविर लगा कर शिक्षकों का नियोजन किया जाना है. संशोधित शिक्षक नियोजन नियमावली 2015 के आलोक में नगर परिषद, नगर पंचायत, प्रखंड व पंचायत उर्दू शिक्षकों के नियोजन के लिए अलग-अलग शिविर लगाये जायेंगे. जिले के 80 पंचायतों में से 35 पंचायतों में उर्दू शिक्षक का पद रिक्त है. जहां पदों को भरने के लिए शिविर लगाया जाना है. नगर परिषद लखीसराय एवं नगर पंचायत बड़हिया के लिए जिला मुख्यालय में 14 नवंबर को केआरके उच्च विद्यालय में शिविर लगाया जायेगा तथा 16 नवंबर को इसी विद्यालय में प्रखंड उर्दू शिक्षकों के लिए शिविर लगाया जायेगा.
18 नवंबर को जिले के 35 पंचायतों में रिक्त उर्दू शिक्षक के नियोजन के लिए उनके संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में ही पंचायत शिक्षक नियोजन द्वारा शिविर लगाया जायेगा. सूर्यगढ़ा प्रखंड में सबसे अधिक 13 पंचायतों में उर्दू शिक्षक का पद रिक्त है. इसके अलावा लखीसराय प्रखंड के नौ पंचायत, हलसी के सात पंचायत, रामगढ़ चौक के पांच, चानन के तीन एवं बड़हिया तथा पिपरिया के 1-1 पंचायत में उर्दू शिक्षक का पद रिक्त है. सूर्यगढ़ा प्रखंड के लिए पब्लिक उच्च विद्यालय सूर्यगढ़ा,
बड़हिया स्थित गंगा सराय पंचायत के लिए उच्च विद्यालय बड़हिया, चानन प्रखंड के लिए मध्य विद्यालय रामपुर मननपुर, लखीसराय प्रखंड के लिए केआरके उच्च विद्यालय, हलसी प्रखंड के लिए उच्च विद्यालय हलसी,रामगढ़ चौक प्रखंड के लिए बीआरसी रामगढ़ चौक में शिक्षक नियोजन को लेकर शिविर का आयोजन किया जायेगा. वहीं पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत में रिक्त उर्दू शिक्षक के लिए मध्य विद्यालय मोहनपुर में पंचायत नियोजन इकाई द्वारा शिक्षक नियोजन को लेकर शिविर लगाया जायेगा.
बोले डीइओ
शिविर के आयोजन को लेकर संबंधित लोगों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी को शिविर में अपने सभी शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र के अलावे सभी प्रकार के कागजात लेकर उपस्थित होना है.
त्रिलोकी सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन