कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए केंद्राधीक्षक नियुक्त

Published at :04 Nov 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए केंद्राधीक्षक नियुक्त

लखीसराय : मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें केंद्राधीक्षक की नियुक्ति कर दी गयी है. इस परीक्षा में जिले से 1257 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस परीक्षा के लिए बनाये गये केंद्र दुर्गा बालक उच्च विद्यालय के लिए सुरेश मंडल को, श्री दुर्गा बालिका उवि में चंडी […]

विज्ञापन

लखीसराय : मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें केंद्राधीक्षक की नियुक्ति कर दी गयी है. इस परीक्षा में जिले से 1257 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस परीक्षा के लिए बनाये गये केंद्र दुर्गा बालक उच्च विद्यालय के लिए सुरेश मंडल को, श्री दुर्गा बालिका उवि में चंडी पासवान व नाथ पब्लिक स्कूल केंद्र पर राजकीय उवि हसनपुर के प्रभारी प्रधान शिक्षक राजनीति प्रसाद सिंह को केंद्राधीक्षक बनाया गया है.

वहीं इंटरमीडिएट की तीनों संकायों के लिए बनाये गये एकमात्र परीक्षा केंद्र बालिका विद्यापीठ पर 370 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इस केंद्र पर केआरके उवि के प्रधान शिक्षक निरंजन कुमार सिंह को केंद्राधीक्षक बनाया गया है.

कम मिलता है केरोसिन
मेदनीचौकी. उरैन पंचायत के लाभुक मो इकबाल ने गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में एमओ से डीलर द्वारा 2.25 लीटर के स्थान पर महज दो लीटर केरोसिन तेल वितरण करने की शिकायत की. एमओ दीपक कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन