आज से शुरू होगा महापर्व

Published at :04 Nov 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
आज से शुरू होगा महापर्व

लखीसराय : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ आज शुरू हो जायेगा़ शहर के एक दर्जन से अधिक नदी व तालाबों में छठ पर्व आस्था व श्रद्धा से मनाया जाता है़ इस बार बाढ़ आने की वजह से नदियों के घाटों पर जहां दलदल की स्थिति बनी हुई है वहीं […]

विज्ञापन

लखीसराय : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ आज शुरू हो जायेगा़ शहर के एक दर्जन से अधिक नदी व तालाबों में छठ पर्व आस्था व श्रद्धा से मनाया जाता है़ इस बार बाढ़ आने की वजह से नदियों के घाटों पर जहां दलदल की स्थिति बनी हुई है वहीं तालाबों में भी गंदगी पसरी हुई है़ इससे छठ व्रतियों के साथ-साथ अन्य श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा,हालांकि नगर परिषद द्वारा सभी घाटों को अर्घ देने के पूर्व साफ-सुथरा कराने का दावा किया जा रहा है. सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार एवं नप अध्यक्षा सुषमा देवी लगातार घाटों का निरीक्षण करने में लगे हैं ताकि समय रहते व्यवस्था को पूरा किया जा सके़

कजरा प्रतिनिधि के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है. यह पर्व पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए मनाया जाता है. छठ के गीतों से बाजार से लेकर गांव तक का माहौल भक्तिमय होने लगा है. पावन पर्व छठ पूजा शुक्रवार को छठव्रतियों द्वारा नहाय खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जायेगा.
मेदनीचौकी प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार को नहाय-खाय कद्दू भात के साथ सूर्योपासना का महापर्व छठ पर्व प्रारंभ हो जायेगा. आज कदुआ भात खाने के रिवाज के तहत चने की दाल और कद्दू की सब्जी खाने का विशेष महत्व है. इसका सगुन मानते हैं. व्रती स्त्री-पुरुष अरबा भोजन करते हैं, इसलिए इसे अरबा अरबाइन भी कहा जाता है. पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारों की पहल-पहल बढ़ गयी है. बांस की टोकरी, सूप, सुपती, दउरा आदि की खरीदारी करते लोगों को देखा गया. मेदनीचौकी क्षेत्र के विभिन्न घाटों को समतल किये जाने की सूचना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन