असामाजिक तत्वों ने दंपती को पीटा, जेवर लेकर हुए फरार

लखीसराय : चुनावी रंजिश के कारण चली आ रही विवाद में सदर थाना क्षेत्र के बिलौरी गांव में असामाजिक तत्वों ने राजेश कुमार एवं उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गयी. इस दौरान घर का छप्पर उजाड़ घर में प्रवेश कर जेवरात लेने,पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने की प्राथमिकी लखीसराय सदर थाना में […]
लखीसराय : चुनावी रंजिश के कारण चली आ रही विवाद में सदर थाना क्षेत्र के बिलौरी गांव में असामाजिक तत्वों ने राजेश कुमार एवं उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गयी. इस दौरान घर का छप्पर उजाड़ घर में प्रवेश कर जेवरात लेने,पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने की प्राथमिकी लखीसराय सदर थाना में दर्ज करायी गयी है.
मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे हुई इस घटना के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर आवेदन सौंपा. पीड़ित बिलौरी ग्रामवासी रामाश्रय ठाकुर के पुत्र राजेश कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बिलौरी गांव के ही रवि कुमार सहित सात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.
इसमें पंचायत के दौरान अभियुक्तों द्वारा मारपीट करने,बचाव करने पहुंची इनकी पत्नी सुधा देवी के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. बीच बचाव के दौरान घर में भाग कर छुपने पर छप्पर फाड़ कर घर में प्रवेश कर बक्सा तोड़ कर जेवरात ले लेने की भी बात कही गयी. थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने इस संबंध में बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




