मारपीट व गोलीबारी में आठ घायल

Published at :01 Nov 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व गोलीबारी में आठ घायल

अपराध. हलसी में भूमि विवाद व ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर हुआ विवाद रविवार को हलसी पंचायत के बधौर गांव में दोपहर ट्रांसफॉर्मर लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी हुई. इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से आठ लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

अपराध. हलसी में भूमि विवाद व ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर हुआ विवाद

रविवार को हलसी पंचायत के बधौर गांव में दोपहर ट्रांसफॉर्मर लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी हुई. इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से आठ लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
हलसी : रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे के करीब एक विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के विवाद पर पूर्व मुखिया सदानंद सिंह एवं पूर्व सरपंच भगवान सिंह के गुटों के बीच मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से कुल आठ लोग जख्मी हो गये. जिसमें विलायत सिंह, श्री निवास सिंह, नवीन सिंह, विजय सिंह, पिंटू सिंह आदि कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार हलसी पंचायत के पूर्व मुखिया सदानंद सिंह एवं इसी पंचायत के पूर्व सरपंच भगवान सिंह के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बीच विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. बाद में विवाद ने झगड़े का रुप ले लिया और दोनों पक्षों की ओर भाला, डंडा, रड आदि के द्वारा एक दूसरे पर प्रहार किया जाने लगा. वहीं दोनों पक्षों की ओर गोलीबारी की भी सूचना है़ मारपीट की इस घटना मे एक पक्ष से पांच तथा दूसरे पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गये. दोनों पक्षों की ओर से हलसी थाना में कांड संख्या 137/ 16 तथा 138/ 16 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिसमें एक पक्ष की ओर से विलायती सिंह के बयान पर नवीन सिंह,
श्री निवास सिंह, अनिल सिंह,संजीव कुमार, उमेश सिंह, आलोक कुमार एवं कारू सिंह सहित कुल सात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. जबकि दूसरे पक्ष की ओर से धर्मराज कुमार के बयान पर विजय सिंह ,दिलीप सिंह, विलायती सिंह, पिंटू कुमार, रामानंद सिंह, भूकन सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह , सुभाष सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह पर मारपीट ,गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दिये आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर मारपीट एवं दो-दो राउंड गोली चलाने की बात सामने आ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन