लखीसराय : ट्रक से कुचल कर किशोर की मौत, जाम

Published at :30 Oct 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय : ट्रक से कुचल कर किशोर की मौत, जाम

लखीसराय : शनिवार की शाम टाउन थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक टोल गेट जानेवाली एनएच-80 पर एक ट्रक से कुचल जाने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. शनिवार की शाम शहर के इंगलिश मुहल्ला निवासी विशेश्वर ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार घर से साइकिल द्वारा विद्यापीठ चौक की ओर जा रहा […]

विज्ञापन

लखीसराय : शनिवार की शाम टाउन थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक टोल गेट जानेवाली एनएच-80 पर एक ट्रक से कुचल जाने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. शनिवार की शाम शहर के इंगलिश मुहल्ला निवासी विशेश्वर ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार घर से साइकिल द्वारा विद्यापीठ चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान बड़हिया की ओर से विद्यापीठ चौक की ओर आ रहे

एक ट्रक ने कुंदन को पीछे से धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा घायल कुंदन को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, परंतु चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. ट्रक से कुंदन की जांघ बुरी तरह कुचल गयी थी. कुंदन की मौत से आक्रोशित लोगों ने एनएच-80 के बड़हिया-लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. घटना को अंजाम देनेवाले ट्रक के चालक व उपचालक ट्रक छोड़ फरार हो गये. ट्रक को पुलिस घटनास्थल से टाउन थाना ले गयी. मृतक के परिजनों व स्थानीय लोग बीच सड़क पर बैठ गये व तकरीबन दो घंटे तक सड़क जाम रखा. इसी बीच स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर ट्रक पर ईंट-पत्थर चलाया व ट्रक को क्षतिग्रस्त कर उसे जलाना चाहा. इस बीच थानाध्यक्ष राजेश रंजन के सिर पर एक पत्थर लगा,
जिससे वह जख्मी हो गये. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को खदेड़ डाला. वार्ड संख्या दो की पार्वती देवी के प्रतिनिधि व वार्ड नंबर चार के जोगी ठाकुर की पहल पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जाम स्थल से जाम हटाया गया. जाम स्थल पर अंचलाधिकारी अरुण कुमार व बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने जाम हटाने से पूर्व तत्काल मिलनेवाली राशि के साथ अन्य मुआवजा देने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम हटाया गया. बाद में जाम स्थल पर एसडीपीओ पंकज कुमार भी पहुंचे.
वहीं थानाध्यक्ष की सूझबूझ से ट्रक को जलाने से बचाया गया.
वार्ड पार्षद जोगी ठाकुर के भतीजे व विशेश्वर ठाकुर के पुत्र कुंदन की मौत के बाद थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने अपनी सूझबूझ से आक्रोशित लोगों से ट्रक जलाने से बचाया. आक्रोशित लोगों ने जब ट्रक को आग के हवाले करना चाहा तो थानाध्यक्ष आगे आकर खड़े हो गये. जिससे आक्रोशित लोगों ने उन पर भी रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इसमें थानाध्यक्ष चोटिल हो गये.
एनएच-80 पर की घटना
पुलिस ने आक्रोशित लोगों को खदेड़ा
एसडीपीओ, बीडीओ व सीओ के समझाने पर हटाया गया जाम
परिजन का रो-रो कर हो गया था
बुरा हाल.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन