लखीसराय : दरियापुर खुटहा पथ ध्वस्त

Published at :29 Oct 2016 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय : दरियापुर खुटहा पथ ध्वस्त

लखीसराय : बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क अब और क्षतिग्रस्त हो गयी है. जिले के बड़हिया प्रखंड के दरियापुर स्थित एनएच-80 से खुटहा जानेवाली सड़क पर दरियारपुर पुल के पास शुक्रवार को सवारी लदी जीप के गुजरने के दौरान सड़क का एक किनारा धंस गया. इससे जीप पलटते-पलटते बचा व उस पर सवार यात्रियों […]

विज्ञापन

लखीसराय : बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क अब और क्षतिग्रस्त हो गयी है. जिले के बड़हिया प्रखंड के दरियापुर स्थित एनएच-80 से खुटहा जानेवाली सड़क पर दरियारपुर पुल के पास शुक्रवार को सवारी लदी जीप के गुजरने के दौरान सड़क का एक किनारा धंस गया. इससे जीप पलटते-पलटते बचा व उस पर सवार यात्रियों ने जीप से कूद कर अपनी जान बचायी.

उक्त हादसे में सड़क इस कदर धंस गयी कि अब उस रास्ते से चार पहिये वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है. घटना के प्रत्यक्षदर्शी खुटहा निवासी गुलशन कुमार व विकास कुमार ने क्षतिग्रस्त सड़क की तसवीर उपलब्ध कराते हुए बताया कि अब सड़क पर से सिर्फ दो पहिया वाहन ही गुजर सकेंगे. उन्होंने बताया कि सड़क धंसने की वजह से कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है.

इस संबंध में जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनु सिंह ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में आया है. वे इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता कर तत्काल कार्य योग्य सड़क मरम्मती करवाने की मांग करेंगे. हालांकि उन्होंने कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मती कराने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है. राशि आवंटित होते ही सड़कों के जीर्णोद्धार का काम किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन