आरपीएफ ने हटाया अतिक्रमण

Published at :28 Oct 2016 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने हटाया अतिक्रमण

लखीसराय : किऊल रेलवे सुरक्षा बल ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. आरपीएफ के प्रभारी पदाधिकारी के आदेश पर आरपीएफ के जवानों ने किऊल व लखीसराय रेलवे परिसर में लगे अवैध दुकानों को हटा कर रेलवे परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया. किऊल रेलवे बुकिंग काउंटर के आसपास व कर्मियों के आवास के निकट स्थानीय […]

विज्ञापन

लखीसराय : किऊल रेलवे सुरक्षा बल ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. आरपीएफ के प्रभारी पदाधिकारी के आदेश पर आरपीएफ के जवानों ने किऊल व लखीसराय रेलवे परिसर में लगे अवैध दुकानों को हटा कर रेलवे परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया. किऊल रेलवे बुकिंग काउंटर के आसपास व कर्मियों के आवास के निकट स्थानीय लोगों के द्वारा चाय पान सहित अन्य प्रकार की दुकान लगाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था.

वहीं रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों को भी आवागमन में परेशानी होती थी. इसके अलावा लखीसराय रेलवे स्टैंड के समीप भी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर अस्थायी दुकान सजा ली गयी थी. सबों को रेल परिसर से दुकान हटाने का निर्देश दिया गया. वहीं आरपीएफ कार्रवाई पर फुटपाथी दुकानदारों ने कहा कि उन लोगों के द्वारा लगाया गया अस्थायी दुकान उनकी रोजी रोटी व यात्रियों की सुविधा के लिए है. इसे आरपीएफ के फरमान से तुरंत हटा लिया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन