17 में 11 आवेदकों की नियुक्ति का निर्णय

Published at :25 Oct 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
17 में 11 आवेदकों की नियुक्ति का निर्णय

लखीसराय : डीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई. इसमें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले चौकीदार दफादार के कुल 11 आश्रितों की चौकीदार पद पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया. बैठक में कुल 17 आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. इसमें चयन समिति ने छह आवेदकों का चयन करने में असमर्थता जतायी. […]

विज्ञापन

लखीसराय : डीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई. इसमें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले चौकीदार दफादार के कुल 11 आश्रितों की चौकीदार पद पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया. बैठक में कुल 17 आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. इसमें चयन समिति ने छह आवेदकों का चयन करने में असमर्थता जतायी.

वहीं एक आवेदक को सेवा सत्यापन के साथ अगली बैठक में उपस्थित होने को कहा गया. इस प्रकार 17 आवेदकों में से 11 को योगदान कराने का निर्णय लिया गया. डीएम ने बताया कि 20 वर्ष सेवा नौकरी में दिये, 55 वर्ष उम्र वाले के पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने पर नौकरी में लिये जाने का प्रावधान है. बैठक में पुलिस कप्तान अशोक कुमार, डीडीसी रमेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मंजु प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक मिश्री चौधरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन