68 लाख के बिके कृषि यंत्र

Published at :25 Oct 2016 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
68 लाख के बिके कृषि यंत्र

कृषि मेला. छोटे-छोटे यंत्रों की अधिक हुई बिक्री पुरानी बाजार अनुमंडलीय कृषि कार्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला आयोजित हुआ. इसमें किसानों ने अनुदानित दर पर कृषि यंत्रों की खरीदारी की. लखीसराय : जिला मुख्यालय पुरानी बाजार अनुमंडलीय कृषि कार्यालय के प्रांगण में रविवार से प्रारंभ जिलास्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला […]

विज्ञापन

कृषि मेला. छोटे-छोटे यंत्रों की अधिक हुई बिक्री

पुरानी बाजार अनुमंडलीय कृषि कार्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला आयोजित हुआ. इसमें किसानों ने अनुदानित दर पर कृषि यंत्रों की खरीदारी की.
लखीसराय : जिला मुख्यालय पुरानी बाजार अनुमंडलीय कृषि कार्यालय के प्रांगण में रविवार से प्रारंभ जिलास्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला में आयोजित हुआ. इसमें 68 लाख 63 हजार 500 रुपये का कृषि यंत्र अनुदानित दर पर किसानों को उपलब्ध कराया गया. इसमें सबसे अधिक सब्सिडी वाले दो कंबाइंड हार्वेस्टर यंत्र भी शामिल हैं. इसके अलावे खास कर छोटे -छोटे यंत्रों की बिक्री ज्यादा देखी गयी. ट्रैक्टर व हाइड्रोलिक टेलर पर से सब्सिडी समाप्त हो जाने के कारण कई किसान निराश होकर लौट गये.
कृषि विभाग द्वारा लगातार कृषि यंत्र को लेकर ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे है. लगभग 68 लाख के बिके यंत्र में 11 लाख 34 हजार 250 रुपये का अनुदान शामिल था. सोमवार को मेला में पहुंचे नोडल पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने किसानों एवं डीलरों से यांत्रिकीकरण मेला का लाभ उठाने को कहा. मेला में जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, सभी प्रखंड के बीएओ, किसान समन्वयक , किसान सलाहकार मृत्युंजय सिंह, डीलर पिंटू चौधरी आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन