दो पिस्टल व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

Published at :21 Oct 2016 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
दो पिस्टल व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

पटना जिले के मरांची थाना में रंगदारी मांगने का मामला है दर्ज लखीसराय : बड़हिया पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के पुराना इंगलिश मुहल्ला वार्ड नंबर 19 स्थित सुधीर सिंह के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे पटना के अपराधी को गिरफ्तार किया. पटना जिले के मरांची थाना में दर्ज मामले के […]

विज्ञापन

पटना जिले के मरांची थाना में रंगदारी मांगने का मामला है दर्ज

लखीसराय : बड़हिया पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के पुराना इंगलिश मुहल्ला वार्ड नंबर 19 स्थित सुधीर सिंह के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे पटना के अपराधी को गिरफ्तार किया. पटना जिले के मरांची थाना में दर्ज मामले के आरोपित अपराधी को दो पिस्टल व दो गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी गौरव कुमार मरांची थाना क्षेत्र के रामपुर डुमरा निवासी श्यामली प्रसाद सिंह का पुत्र है़ उस पर मरांची थाना में रंगदारी की मांग करने सहित अन्य मामला दर्ज है़
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह बड़हिया थाना क्षेत्र के सुधीर सिंह के मकान में किरायेदार के रूप में छिप कर रह रहा है़ सूचना मिलने के बाद छापेमारी के दौरान उसे कमरे से गिरफ्तार किया गया़ गौरव के पास से दो पिस्टल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है़ इस संबंध में बड़हिया थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 194/16 दर्ज किया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन