किराये को लेकर नप व जिप में ठनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों परिषद ने दुकानदारों को किराया का भेजा नोटिस लखीसराय : विगत साल जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय पुरानी बाजार थाना चौक के समीप बनाये गये दुकान के किराया को लेकर नगर परिषद व जिला परिषद के बीच ठनी हुई है. सबसे पहले किराया की नोटिस नगर परिषद के द्वारा मोटी रकम के रुप में दुकानदारों […]
विज्ञापन
दोनों परिषद ने दुकानदारों को किराया का भेजा नोटिस
लखीसराय : विगत साल जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय पुरानी बाजार थाना चौक के समीप बनाये गये दुकान के किराया को लेकर नगर परिषद व जिला परिषद के बीच ठनी हुई है. सबसे पहले किराया की नोटिस नगर परिषद के द्वारा मोटी रकम के रुप में दुकानदारों को भेजा गया. कुछ दिन के बाद जिला परिषद के द्वारा भी दुकानदारों को किराया नोटिस भेजा गया. दुकानदारों के बीच किराया देने को लेकर ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी. एक ओर जहां किराया के रुप में मोटी रकम को लेकर दुकानदार परेशान थे. उस पर नगर परिषद के बाद जिला परिषद के द्वारा नोटिस भेजे जाने से दुकानदारों के समक्ष असमंजस्य की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. थाना चौक के दुकानदार विजय सिंह ने बताया कि उन्हें नगर परिषद के द्वारा 24 हजार का नोटिस भेजा गया.
फिर जिला परिषद के द्वारा 29 हजार का नोटिस भेजा गया है. दुकानदारों का कहना है कि आखिर किराया किसे दिया जाये. स्थानीय थाना चौक व विद्यापीठ चौक पर सरकार के खाली पड़े जमीन पर तत्कालीन एसडीओ एसएम राजू के द्वारा कुल 122 दुकानों का निर्माण करा कर विभिन्न लोगों के नाम से किरायानामा का एग्रीमेंट किया गया था. उस वक्त नगर पालिका वजूद मे नहीं था. जिस कारण जिला परिषद या पीडब्लूडीई की जमीन पर मार्केट का निर्माण कराया गया था. नगर पालिका के वजूद में आने के बाद मार्केट का किराया वसूली शुरु किया गया. उस वक्त तक जिला परिषद के द्वारा उक्त मार्केट से किराया की वसूली नहीं होती थी. जिला परिषद के द्वारा भेजे गये किराये को लेकर दुकानदार एक अलग परेशानी में पड़ चुका है.
इधर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक ने बताया कि शुरु से ही नगरपरिषद किराया की वसूली करते आ रहा है. वर्तमान में भी नगर परिषद के द्वारा किराया की वसूली की जायेगी. इधर थाना चौक पर अवस्थित दुकानदार मुकुल कुमार, मनोज गुप्ता, पंकज कुमार, सुधीर सिंह सहित कई दुकानदारों ने नगर परिषद के द्वारा बिना कोई सूचना व किराया बढ़ोतरी को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. उक्त दुाकनदारों ने दायर याचिका में जिला परिषद द्वारा भेजे गये किराया का भी जिक्र किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




