नरेश यादव हत्याकांड मामले में चार नामजद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

खैरा : बीते गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के कुरबाटांड़ गांव के समीप हुए नरेश यादव हत्या मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि मृतक के पुत्र मनोज यादव ने थाना में आवेदन देकर सोनो थाना के बालाकुरा निवासी नरेश रविदास, डिलन रविदास तथा खैरा […]
विज्ञापन
खैरा : बीते गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के कुरबाटांड़ गांव के समीप हुए नरेश यादव हत्या मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि मृतक के पुत्र मनोज यादव ने थाना में आवेदन देकर सोनो थाना के बालाकुरा निवासी नरेश रविदास, डिलन रविदास तथा खैरा थाना के पपरवातरी निवासी सुनील रविदास व बासुदेव रविदास पर हत्या करने का आरोप लगाया है. जिसमें बासुदेव रविदास पुलिस हिरासत में है.
उन्होंने कहा कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापामारी कर रही है. विदित हो कि सोनो केंदुआतरी निवासी 50 वर्षीय नरेश यादव बीते बुधवार को खैरा थाना क्षेत्र के कुरवाताड़ गांव अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे. और गुरुवार की सुबह अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




