दो को दिया गया नियुक्ति पत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : डीएम सुनील कुमार के निर्देशानुसार स्थापना समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में अनुकंपा के आधार पर दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. जानकारी के अनुसार छह अक्तूबर को ही संपन्न स्थापना समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया था. जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के सलारपुर […]
विज्ञापन
लखीसराय : डीएम सुनील कुमार के निर्देशानुसार स्थापना समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में अनुकंपा के आधार पर दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. जानकारी के अनुसार छह अक्तूबर को ही संपन्न स्थापना समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया था. जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के सलारपुर ग्रामवासी स्व दामोदर प्रसाद सिंह के पुत्र राकेश कुमार व मुंगेर जिला के स्व अभय कुमार सिंह के पुत्र आलोक राज को नियुक्ति पत्र दिया गया. राकेश को प्रखंड कार्यालय सूर्यगढ़ा में पदस्थापित कर फिलहाल जिला सामान्य शाखा में व आलोक राज को अंचल कार्यालय सूर्यगढ़ा में योगदान देकर जिला राजस्व शाखा में कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है. सभी को चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने को कहा गया है.
पदाधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार : जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार के 16 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक अवकाश पर रहने की वजह से डीएम सुनील कुमार ने उनसे संबंधित विभागों को दो पदाधिकारियों को संबंधित तिथि तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा है़ डीएम ने वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार को जिला स्थापना, जिला भू-अर्जन, शस्त्र व गोपनीय शाखा का सभी दैनिक कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया है, जबकि जिला योजना पदाधिकारी सुरेश प्रसाद को जिला परिवहन कार्यालय से संबंधित अतिरिक्त प्रभार दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




