एक दिन बंद रहने के बाद पुन: शुरू हुआ ट्रेनों का परिचालन

Published at :09 Oct 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
एक दिन बंद रहने के बाद पुन: शुरू हुआ ट्रेनों का परिचालन

लखीसराय : दानापुर मंडल रेल उपयोग कर्ता परामर्श समिति के सदस्य भोला प्रसाद सिंह ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दानापुर मोकामा ईएमयू अब किऊल तक तथा बैद्यनाथ धाम -किऊल ईएमयू मोकामा तक नियमित रूप से चलेगी.उन्होने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह एवं रेल मंत्री सुरेश […]

विज्ञापन

लखीसराय : दानापुर मंडल रेल उपयोग कर्ता परामर्श समिति के सदस्य भोला प्रसाद सिंह ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दानापुर मोकामा ईएमयू अब किऊल तक तथा बैद्यनाथ धाम -किऊल ईएमयू मोकामा तक नियमित रूप से चलेगी.उन्होने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह एवं रेल मंत्री सुरेश प्रभु के बीच हुई वार्ता के दौरान रेलमंत्री ने इसके नियमित परिचालन के संबंध में रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिया था. उन्होंने कहा कि इसके बाद 7 अक्तूबर को दानापुर मंडल के परिचालन विभाग की पत्रांक संख्या ईसीआर/ ओपीटी/टीटी/एस आईओ/डीआईवी आर के तहत मंजूरी दे दी.

जिसके बाद शुक्रवार की शाम से दोनों ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया. उन्होंने बताया कि किऊल से मोकामा के लिए सुबह 4:10 बजे खुलेगी और दानापुर तक जायेगी. किऊल से खुलने वाली यह पहली फास्ट पैसेंजर ट्रेन होगी. दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य प्रभात कुमार ने बताया कि विगत 6 अक्तूबर को रेल मंत्री के संयुक्त सचिव आनंद स्वरूप ने क्षेत्रीय सांसद वीणा देवी को फोन कर सूचना दिया. लेकिन तकनीकी कारणों से एक दिन उक्त ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन