मूकदर्शक बना है जिला प्रशासन आयोजन समितियों की मनमानी बरकरार

Published at :07 Oct 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
मूकदर्शक बना है जिला प्रशासन आयोजन समितियों की मनमानी बरकरार

लखीसराय : दुर्गा पूर्जा के दौरान बिना बिजली कनेक्शन लिए बिजली का प्रयोग किये जाने की स्थिति में, पकड़े जाने वालों के विरुद्ध विभाग की ओर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए विशेष छापेमारी एवं निगरानी टीम का गठन किया गया है. अभी तक जिले भर में मात्र तीन दुर्गा पूजा आयोजन समिति […]

विज्ञापन

लखीसराय : दुर्गा पूर्जा के दौरान बिना बिजली कनेक्शन लिए बिजली का प्रयोग किये जाने की स्थिति में, पकड़े जाने वालों के विरुद्ध विभाग की ओर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए विशेष छापेमारी एवं निगरानी टीम का गठन किया गया है. अभी तक जिले भर में मात्र तीन दुर्गा पूजा आयोजन समिति की ओर से विधिवत कागजात के साथ प्रतिमा प्रतिष्ठापन के दौरान बिजली कनेक्शन लिया गया है. इसके अलावा अन्य किसी भी दुर्गा पूजा आयोजन समिति की ओर से बिजली कनेक्शन लेने के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हो सका है.

उपरोक्त बातें साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के बिजली आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मृत्युंजय कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रभात खबर से खास बातचीत में कही. उन्होंने सभी पूजा आयोजन समिति के आयोजकों से बिजली पोल तार व ट्रांसफॉर्मर से लगभग 2 मीटर की दूरी पर फायर प्रूफ पंडाल बनाने की बात कही. एलटी अथवा एचटी के 11 केवीए व 33 केवीए तीनों प्रकार के बिजली आपूर्ति तार से पंडाल, सजावट व तोरण द्वार की न्यूनतम दूरी दो मीटर होना अनिवार्य है.

उन्होंने मेला आयोजकों से खास कर फायर प्रूफ एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के तहत सभी पंडाल स्थलों पर एंटी फायर अथवा शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में बालू एवं पानी की भी भंडारण किये जाने की सलाह दी है. बिजली आपूर्ति कार्यपालक अभियंता श्री सिंह ने कहा कि दशहरा एवं मुहर्रम त्योहार के मद‍्देनजर विभाग में अपेक्षित काउंटर खोले गये हैं. इसके अलावा आयोजन समिति की सुविधा का ख्याल रखते हुए अलग से रिशेप्सन काउंटर भी 24 घंटा कार्यरत है.

शॉर्ट सर्किट हो, तो तुरंत बंद करें कनेक्शन : उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट की हालत में पहले बिजली कनेक्शन को बंद कर दें. सूखे बालू व अंत में पानी का प्रयोग कर आग पर काबू पाया जा सकता है. इसे लेकर डीएम सुनील कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर आयोजन समिति के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन