विवाहिता की हत्या कर शव कुआं में फेंका

Published at :04 Oct 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव कुआं में फेंका

चानन(लखीसराय) : चानन थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव में रविवार की देर रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी. लाश को गांव के बहियार स्थित कुआं में फेंक दिया गया. मृतका की पहचान लाखोचक निवासी कामेश्वर यादव के पुत्र पंकज यादव की पत्नी पूनम के रूप में की गयी है. पूनम के घरवालों ने […]

विज्ञापन

चानन(लखीसराय) : चानन थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव में रविवार की देर रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी. लाश को गांव के बहियार स्थित कुआं में फेंक दिया गया. मृतका की पहचान लाखोचक निवासी कामेश्वर यादव के पुत्र पंकज यादव की पत्नी पूनम के रूप में की गयी है. पूनम के घरवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

घर से भाग कर की थी शादी : शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी चंद्रिका महतो की 20 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी प्रखंड के बिछवे गांव निवासी अपने नाना भगवान महतो के यहां रहकर पढ़ाई करती थी. वह प्रत्येक दिन लखीसराय आया जाया करती थी. इस बीच पंकज से उसकी मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे. लगभग दो वर्ष पूर्व पंकज व पूनम घर से भाग गये.
विवाहिता की हत्या…
मामला चानन थाना भी पहुंचा. कुछ दिनों बाद प्रेमीयुगल ने लखीसराय कोर्ट पहुंच कर शादी रचा ली. इसमें पंकज के चाचा जयराम यादव गवाह बने थे. इसी दरम्यान पूनम ने एक पुत्री को जन्म दिया. कुछ दिनों पूर्व पंकज काम करने के लिए दूसरे जिले गया था. जबकि पूनम अपने ससुराल में ही थी.
मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या करने का आरोप
दो वर्ष पहले हुई थी शादी
परिवारवालों को कोस रहा था पति
पूनम की हत्या की खबर सुन पंकज अपने घर और अपने परिवार को कोस रहा था. पंकज ने बताया कि 5-6 दिन पूर्व उसके परिजनों ने फोन कर बताया कि पूनम घर से अनबन कर अपने मायके चली गयी है. पंकज ने काम कर घर आने पर मामले को शांत करने की बात कही थी. वहीं मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि अभी तक थाना में किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन दिये जाने के बाद कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा, मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन