गौरा में चिकुनगुनिया के दो मरीज मिले, भरती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Sep 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

दिल्ली में रह कर जूस बेचते थे जवाहर व जितेंद्र जमुई : जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के गौरा निवासी जवाहर साव और जितेंद्र कुमार को सदर अस्पताल में जांच के दौरान चिकुनगुनिया नामक बीमारी से पीड़ित पाया गया है. इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डाॅ अजीत कुमार ने बताया कि इन दोनों मरीजों […]
विज्ञापन
दिल्ली में रह कर जूस बेचते थे जवाहर व जितेंद्र
जमुई : जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के गौरा निवासी जवाहर साव और जितेंद्र कुमार को सदर अस्पताल में जांच के दौरान चिकुनगुनिया नामक बीमारी से पीड़ित पाया गया है. इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डाॅ अजीत कुमार ने बताया कि इन दोनों मरीजों को परिजनों ने बुखार और पैर हाथ में तेज दर्द तथा जकड़न होने की शिकायत पर सदर अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया. इसके पश्चात चिकित्सकों ने दोनों मरीजों का आवश्यक जांच की और जांच में इन दोनों में चिकुनगुनिया का लक्षण पाया गया. उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर इन दोनों मरीजों का इलाज किया जा रहा है
और आवश्यकता पड़ने पर इन्हें पीएमसीएच पटना भी रेफर किया जा सकता है.घटना को लेकर परिजनों ने बताया की ये दोनों दिल्ली में रह कर जूस बेचने का काम किया करता था. इन दोनों ने हमलोगों को दो सितंबर को फोन करके बुखार, खुजली और हाथ पैर में जकड़न आदि होने को लेकर जानकारी दी थी. स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के पश्चात हमलोगों ने घर बुला लिया.
घर आने पर भी जब तबियत ठीक नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने इन दोनो के चिकुनगुनिया नामक बीमारी होने की बात बतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




