ग्रामीणों ने जताया आक्रोश की नारेबाजी

Published at :05 Sep 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताया आक्रोश की नारेबाजी

झाझा : रविवार को गोंगाकुरा गांव में डायरिया से एक बच्ची की मौत हो जाने से ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग के विरोध में आक्रोश जताया तथा नारे भी लगाये . ग्रामीण नागेश्वर यादव, रामवती देवी,यमुना यादव, देवंती देवी,रवींद्र यादव,गिरिजा देवी,टुनटुन यादव,मीरा देवी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से इस गांव में डायरिया […]

विज्ञापन

झाझा : रविवार को गोंगाकुरा गांव में डायरिया से एक बच्ची की मौत हो जाने से ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग के विरोध में आक्रोश जताया तथा नारे भी लगाये . ग्रामीण नागेश्वर यादव, रामवती देवी,यमुना यादव, देवंती देवी,रवींद्र यादव,गिरिजा देवी,टुनटुन यादव,मीरा देवी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से इस गांव में डायरिया का फैला हुआ है. लेकिन आजतक कोई स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.

ग्रामीण किसी तरह ग्रामीण चिकित्सक व निजी क्लिनिक में अपना इलाज करा कर अपनी जान बचा रहे हैं. ग्रामीणों बताते हैं कि शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं रहने के कारण हमलोगों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है. बामारी फैलने के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा ब्लीचिंग पाउडर आदि का भी छिड़काव नहीं किया है. जबकि यह गांव शहर से बिल्कुल सटा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन