एसडीएम ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
एसडीएम ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

एसडीएम ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

योजनाओं की प्रगति पर जताई संतुष्टि, लापरवाही बरतने वालों को दी कड़ी चेतावनी

लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई. अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं, लंबित मामलों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने त्वरित समाधान एवं प्रभावी निष्पादन हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी तथा सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाय. पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा में बेहतर एवं संतोषजनक परिणाम सामने आये, जिस पर एसडीएम ने संबंधित पदाधिकारियों की सराहना करते हुए इसी प्रकार कार्य गति बनाये रखने का निर्देश दिया. वहीं, बिना पूर्व सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की गयी, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन