सेवानिवृत्त पूर्व पंचायत सेवक के निधन पर शोक

Published at :02 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त पूर्व पंचायत सेवक के निधन पर  शोक

सेवानिवृत्त पूर्व पंचायत सेवक के निधन पर शोक गिद्धौर. प्रखंड के निचली सेवा निवासी पूर्व पंचायत सेवक वीरेंद्र यादव का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 63 साल के थे. उनके निधन से परिजन सहित परिवार व ग्रामीणों में शोक व्याप्त है. वहीं उनके निधन की खबर लगते ही उनके पार्थिव शारीर का दर्शन करने […]

विज्ञापन

सेवानिवृत्त पूर्व पंचायत सेवक के निधन पर शोक गिद्धौर. प्रखंड के निचली सेवा निवासी पूर्व पंचायत सेवक वीरेंद्र यादव का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 63 साल के थे. उनके निधन से परिजन सहित परिवार व ग्रामीणों में शोक व्याप्त है. वहीं उनके निधन की खबर लगते ही उनके पार्थिव शारीर का दर्शन करने पहुंचे बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल सिंह ने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को ढांढस बंधाने का कार्य किया. साथ ही ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की. उन्होंने कहा कि इनके निधन से समाज को अपूरनीय क्षति हुई है. मौके पर झाझा प्रखंड उपाध्यक्ष रामप्रवेश कुमार, संयोजक ओंकार यादव, कोषाध्यक्ष रंजीत यादव, कैलाश यादव, नागो यादव, इद्रदेव शर्मा, अजय साव, शिक्षक ललन साव, शुभाष कुमार यादव आदि ने दुख प्रकट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन