प्लेटफार्म से शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. मनकठा स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया सर्च अिभयान आरपीएफ व जीआरपी ने शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मनकट्ठा रेलवे स्टेशन से 15 बोतल शराब बरामद की है. आरपीएफ जवानों ने बरामद शराब को किऊल जीआरपी थाना को सौंप दिया है़ लखीसराय : बुधवार को किऊल आरपीएफ जवानों ने मनकट्ठा रेलवे […]
विज्ञापन
कार्रवाई. मनकठा स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया सर्च अिभयान
आरपीएफ व जीआरपी ने शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मनकट्ठा रेलवे स्टेशन से 15 बोतल शराब बरामद की है. आरपीएफ जवानों ने बरामद शराब को किऊल जीआरपी थाना को सौंप दिया है़
लखीसराय : बुधवार को किऊल आरपीएफ जवानों ने मनकट्ठा रेलवे स्टेशन पर सर्च के दौरान लावारिस अवस्था में रखे एक थैले की तलाशी लेने पर उसमें से 750 एमएल का 15 बोतल रायल स्टैग अंगरेजी शराब बरामद किया़ आरपीएफ जवानों ने बरामद शराब को किऊल जीआरपी थाना को सौंप दिया है़ इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आरपीएफ एवं जीआरपी जवानों द्वारा शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मनकट्ठा रेलवे स्टेशन से 15 बोतल शराब बरामद की गयी है़ उन्होंने बताया कि मनकट्ठा रेलवे स्टेशन पर जवानों के पहुंचने से पूर्व ही शराब तस्कर अपना थैला छोड़कर भागने में सफल रहा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










