आपदा को लेकर सियासत नहीं करने की अपील

बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने को प्राथमिकता लखीसराय : जिले में बाढ़ पीड़ितों की मानवीय खिदमत करने के लिए सरकार एवं प्रशासन कटिबद्ध है. सबकी राय से आपदा पीड़ित तक राहत एवं बचाव कार्य चलाने को प्राथमिकता दिया जायेगा. आपदा पर सियासत मुनासिब नहीं है. उपरोक्त बातें बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य एवं संसदीय विभाग […]
बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने को प्राथमिकता
लखीसराय : जिले में बाढ़ पीड़ितों की मानवीय खिदमत करने के लिए सरकार एवं प्रशासन कटिबद्ध है. सबकी राय से आपदा पीड़ित तक राहत एवं बचाव कार्य चलाने को प्राथमिकता दिया जायेगा. आपदा पर सियासत मुनासिब नहीं है. उपरोक्त बातें बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य एवं संसदीय विभाग सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को परिसदन में जिले में बाढ़ से उत्पन्न हुई हालतों को लेकर जिला आपदा प्रबंधन की जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक करने से पूर्व प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त की. प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में बाढ़ जैसी त्रासदी से कुल लगभग डेढ़ लाख आबादी प्रभावित है.
उन्होंने कहा कि सोमवार की शाम तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में कुल 24 राहत शिविर खोले गये हैं. इन राहत केंद्रों पर फिलहाल 13 सौ बाढ़ पीडि़त परिवार अपना-अपना शरण ले रखे हैं. बाढ़ पीडि़तों की बचाव के लिए 80 बड़ी नाव, चार मोटर वोट तथा दो मोटर चालित नावों का संचालन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










