पीड़ितों के बीच नहीं पहुंच पा रही राहत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

बाढ़. गंगा, हरुहर व किऊल नदी उफान पर, बड़हिया में एनएच 80 पर बह रहा पानी जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है. गंगा, हरुहर व किऊल नदी उफान पर है. बड़हिया में एनएच 80 पर पानी बह रहा है. पिपरिया में 50 से अधिक पशु बह जाने की सूचना है. […]
विज्ञापन
बाढ़. गंगा, हरुहर व किऊल नदी उफान पर, बड़हिया में एनएच 80 पर बह रहा पानी
जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है. गंगा, हरुहर व किऊल नदी उफान पर है. बड़हिया में एनएच 80 पर पानी बह रहा है. पिपरिया में 50 से अधिक पशु बह जाने की सूचना है. डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया है, लेकिन 72 घंटे बाद भी बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है.
लखीसराय : जिले में बाढ़ का कहर जारी है़ रविवार की रात को हुई भारी बारिश ने इसमें और भी इजाफा कर दिया़ बारिश की वजह से किऊल व हरुहर नदी में उफान आ गया है़ इस वजह से बाढ़ की स्थिति और विकराल हो गयी है. वहीं इन नदियों के किनारे बसे लोगों को आसपास के ऊंचे इलाके में शरण लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है़ बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति और भी दयनीय हो गयी है़ गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाले एनएच 80 पर भी जगह-जगह बाढ़ का पानी पार होने लगा है़
एनएच 80 पर हृदनबीघा गांव के समीप पुल के बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद डीएम, एसपी व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सोमवार को पुल का निरीक्षण किया तथा इसके बचाव से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया़
बड़हिया, पिपरिया, सूर्यगढ़ा व सदर प्रखंड के 86 गांवों में फैला है बाढ़ का पानी
बड़हिया स्थित एनएच 80 पर चढ़ा बाढ़ का पानी.
बारिश व तेज हवा से राहत कार्य प्रभावित
बाढ़ से बड़हिया नगर परिषद के आधा दर्जन से अधिक वार्ड प्रभावित हैं. वहीं बड़हिया, पिपरिया, सूर्यगढ़ा एवं सदर प्रखंड के दो दर्जन से अधिक पंचायतों के 86 गांव के लोग बाढ़ की विभीषिका झेलने को विवश हैं. बड़हिया में एक व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने मौत हो गयी है. वहीं पिपरिया में 50 से अधिक जानवर बाढ़ के पानी में बहने की बात कही जा रही है़ प्रशासन की ओर से इन लोगों के लिए अब तक कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गयी है़
प्रशासनिक पदाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का आंकलन तो किया, लेकिन उस मुताबिक पीड़ितों तक सहायता नहीं पहुंचा पा रहे़ विगत तीन दिनों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे बड़हिया एवं पिपरिया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों के पास अब तक प्रशासनिक राहत सुविधा नहीं पहुंच पाने से इस क्षेत्र के लोगों आक्रोश देखा जा रहा है़ प्रशासनिक दावे इस क्षेत्र में हवा-हवाई साबित हो रहे हैं. प्रशासन के स्तर से पिपरिया में 15 नाव देने की बात कही जा रही, लेकिन यह नाव कहां हैं लोगों को पता नहीं चल पा रहा है़
पिपरिया पंचायत के लोग सोमवार के दिन भी नाव की आस में लगे रहे, लेकिन उनके पास नाव नहीं पहुंच सका़ इधर सोमवार को प्रशासन द्वारा राहत सामग्री लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाने की बात कही गयी थी, पर रविवार की रात से जारी बारिश एवं तेज हवा की वजह से राहत कार्य प्रभावित रहा़ कहीं-कहीं ही राहत कार्य पहुंचने की बात कही जा रही है़ इधर सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने एवं बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजने की मांग की है़
इधर लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 में किऊल नदी के किनारे बसे मुसहरी के लोग किऊल नदी के उफान की वजह से विस्थापित हो गये हैं. सभी केआरके मैदान में बने विज्ञान भवन में शरण लिये हुए हैं, उन तक भी राहत नहीं पहुंच सकी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










