सांसद ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

लखीसराय : सोमवार को मुंगेर संसदीय क्षेत्र की सांसद वीणा देवी ने लगातार दूसरे दिन बड़हिया नगर पंचायत के बाढ़ प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया़ इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि जिनका घर पूर्ण रूप से बाढ़ के पानी में डूब गया है वे धर्मशाला व विद्यालयों में शरण लें. वहां […]
लखीसराय : सोमवार को मुंगेर संसदीय क्षेत्र की सांसद वीणा देवी ने लगातार दूसरे दिन बड़हिया नगर पंचायत के बाढ़ प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया़ इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि जिनका घर पूर्ण रूप से बाढ़ के पानी में डूब गया है वे धर्मशाला व विद्यालयों में शरण लें. वहां उनके लिए वस्त्र, भोजन, बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की जा रही है़ सांसद ने बड़हिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5, 6, 7, 14 के अलावे सदर प्रखंड के रेहुआ, किशनपुर, सलौनाचक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया़ इसके बाद वे मुंगेर के लिए निकलीं. सांसद के साथ लोजपा जिलाध्यक्ष धुरी पासवान, भाजपा नेता रामानुग्रह प्रसाद, प्रभात कुमार, राकेश कुमार, रामविलाश शर्मा, अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










