वीसी पर स्याही फेंकने के मामले में प्राथमिकी

Published at :21 Aug 2016 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
वीसी पर स्याही फेंकने के मामले में प्राथमिकी

लखीसराय : कुलपति प्रो रमाशंकर दुबे एवं प्रति कुलपति डॉ अवध किशोर राय पर विगत 17 अगस्त को केएसएस कॉलेज के 50वां स्थापना दिवस समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हंगामा और उनके चेहरे पर स्याही फेंकने की घटना को लेकर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कौशल किशोर द्वारा टाउन थाना में दो नामजद चंद्रशेखर […]

विज्ञापन

लखीसराय : कुलपति प्रो रमाशंकर दुबे एवं प्रति कुलपति डॉ अवध किशोर राय पर विगत 17 अगस्त को केएसएस कॉलेज के 50वां स्थापना दिवस समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हंगामा और उनके चेहरे पर स्याही फेंकने की घटना को लेकर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कौशल किशोर द्वारा टाउन थाना में दो नामजद चंद्रशेखर मिश्रा व रत्नेश्वर पांडेय सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें आरोप लगाया गया है कि कॉलेज में तोड़ फोड़, अभद्र व्यवहार, समारोह को बाधित करने एवं कुलपति व प्रति कुलपति पर स्याही फेंकने का आरोप लगाया है . इस जानकारी टाउन थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन