अज्ञात युवक का मिला क्षत-विक्षत शव

Updated at : 02 Aug 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात युवक का मिला क्षत-विक्षत शव

बड़हिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बहियार में मिला शव शव मिलने की जगह को लेकर बड़हिया व पिपरिया पुलिस के बीच बना रही संशय की स्थिति पिपरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंच शव के मिलने की जगह को बड़हिया थाना क्षेत्र बताया बड़हिया पुलिस जानकारी मिलने के दो घंटे बाद पहुंची घटनास्थल लखीसराय […]

विज्ञापन

बड़हिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बहियार में मिला शव

शव मिलने की जगह को लेकर बड़हिया व पिपरिया पुलिस के बीच बना रही संशय की स्थिति
पिपरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंच शव के मिलने की जगह को बड़हिया थाना क्षेत्र बताया
बड़हिया पुलिस जानकारी मिलने के दो घंटे बाद पहुंची घटनास्थल
लखीसराय : तीन दिनों में तीन शव मिलने से जिले की कानून व्यवस्था पर ही लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिये हैं. दो दिनों में टाउन थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या के बाद सोमवार को बड़हिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बहियार में शव मिलने पर चर्चा का बाजार गरम है़
कल्याणपुर बहियार में केसरी सिंह के खेत में लगे स्टेट बोरिंग के टब से सोमवार को पुलिस ने सड़ी गली अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया़ मृतक के शरीर पर सिर्फ एक जींस पैंट ही दिखाई पड़ रही थी़ शरीर का अन्य हिस्सा पूरी तरह गला हुआ था़ स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिये जाने के बाद पहले तो बड़हिया पुलिस ने शव मिलने की जगह को पिपरिया थाना क्षेत्र के तहत आने की बात कही,
लेकिन जब पिपरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया तो जगह बड़हिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने का पता चला. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एसपी व बड़हिया थानाध्यक्ष को दी़ शव मिलने की जानकारी के बाद लगभग दो घंटे तक शव को उठाया नहीं जा सका़ दोपहर लगभग तीन बजे बड़हिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा़ समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी़
बोले थानाध्यक्ष: बड़हिया थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन