नशीला पदार्थ लाने से मना करने पर किशोर को पीट कर किया जख्मी
नगर परिषद सूर्यगढ़ा क्षेत्र अंतर्गत जकड़पुरा नीरपुर मोहल्ला में इसी मोहल्ला के एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ लाने से मना करने पर किशोर को पीट कर जख्मी कर दिया. घटना गुरुवार पूर्वाह्न 10 बजे की है
सूर्यगढ़ा नगर परिषद सूर्यगढ़ा क्षेत्र अंतर्गत जकड़पुरा नीरपुर मोहल्ला में इसी मोहल्ला के एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ लाने से मना करने पर किशोर को पीट कर जख्मी कर दिया. घटना गुरुवार पूर्वाह्न 10 बजे की है. सूचना के बाद डायल 112 पुलिस द्वारा घायल किशोर को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया. घायल किशोर की पहचान जगतपुरा नीरपुर मोहल्ला के रहने वाले सुबोध महतो के 13 वर्षीय पुत्र भोला कुमार के रूप में हुई. किशोर का कहना था कि उसे गांजा लाने के लिए कहा गया था. मना करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर अब तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए