बिहार : हार्डकोर नक्सली सुनील मंडल गिरफ्तार

Published at :05 Mar 2016 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : हार्डकोर नक्सली सुनील मंडल गिरफ्तार

लखीसराय :बिहारके लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरियारपुर गांव में शुक्रवार सुबह छापेमारी के दौरान पुलिस ने गौतम तांती हत्या मामले के आरोपी नक्सली सुनील मंडल को एक पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सली सुनील मंडल देवेंद्र मंडल का पुत्र है. उसने पुलिस […]

विज्ञापन

लखीसराय :बिहारके लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरियारपुर गांव में शुक्रवार सुबह छापेमारी के दौरान पुलिस ने गौतम तांती हत्या मामले के आरोपी नक्सली सुनील मंडल को एक पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार नक्सली सुनील मंडल देवेंद्र मंडल का पुत्र है. उसने पुलिस के समक्ष उक्त हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. यह जानकारी शनिवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान दी. नक्सली सुनील मंडल को उसके घर पर से ही गिरफ्तार कर लिया गया. सुनील मंडल की निशानदेही पर उसके घर के आंगन में बैगन की झााड़ी में छिपाकर रखी गयी एक देसी पिस्तौल व आठ एमएम का चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन