बालू लदे वाहन की धर-पकड़ से हड़कंप

Published at :04 Mar 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
बालू लदे वाहन की धर-पकड़ से हड़कंप

लखीसराय : बुधवार की देर रात डीटीओ आलोक कुमार, खनन पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता भानू प्रकाश के नेतृत्व में अवैध रूप से बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर के खिलाफ समाहरणालय के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान जमुई के रास्ते झारखंड से आने वाले बालू लदे वाहन के कागजात की जांच […]

विज्ञापन

लखीसराय : बुधवार की देर रात डीटीओ आलोक कुमार, खनन पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता भानू प्रकाश के नेतृत्व में अवैध रूप से बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर के खिलाफ समाहरणालय के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान जमुई के रास्ते झारखंड से आने वाले बालू लदे वाहन के कागजात की जांच की गयी तथा बालू का मिलान कराया गया.

खनन पदााधिकारी ने बताया कि बिहार में बालू पर प्रतिबंघ के बावजूद कुछ ट्रैक्टर मलिकों के द्वारा अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर रात में ढुलाई करने की सूचना पर जांच की गयी. इसमें अवैध रूप से किऊल नदी का बालू पाये जाने पर उसके कागजात की जांच करने का निर्देश कर्मी को दिया गया. किसी भी हालत में बालू की अवैध ढुलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पुलिस को जांच का आदेश दिया गया है. इधर प्रशासन के सख्त रवैये से वाहन मालिक में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन