गंगटा जंगल में वाहन चालकों व यात्रियों से हुई लूटपाट

लक्ष्मीपुर(जमुई) : बीती रात्रि थाना क्षेत्र के गंगटा जंगल स्थित ठाड़ी मोड़ पर हथियार से लैस अपराधियों ने कई वाहन चालकों व यात्रियों से लूटपाट की. अपराधियो ने यात्रियों से लूटपाट के दौरान मारपीट भी की. लूट के शिकार यात्री सोनू सिंह, सनोज कुमार, लाल सिंह, विनोद सिंह आदि ने बताया की अपराधियों ने राष्ट्रीय […]
लक्ष्मीपुर(जमुई) : बीती रात्रि थाना क्षेत्र के गंगटा जंगल स्थित ठाड़ी मोड़ पर हथियार से लैस अपराधियों ने कई वाहन चालकों व यात्रियों से लूटपाट की. अपराधियो ने यात्रियों से लूटपाट के दौरान मारपीट भी की.
लूट के शिकार यात्री सोनू सिंह, सनोज कुमार, लाल सिंह, विनोद सिंह आदि ने बताया की अपराधियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 333 को उक्त स्थल पर बोल्डर से अवरुद्ध कर दिया था. अपराधी करीब दो-तीन घंटा तक घटनास्थल पर रहते हुए एक दर्जन से अधिक वाहन को रोक कर लूटपाट किया. पीड़ित यात्रियों ने स्थानीय थाना में इसकी सूचना देते हुए बताया कि अपराधी सबसे पहले वाहन पर सवार लोगों से मोबाइल को कब्जा में लेकर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










