सड़क हादसे में हुई छात्र की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

राजन कुमार नामक युवक उसे घर से बुला कर ले गया था लखीसराय : बुधवार को टाउन थाना पुलिस ने अशाकेधाम बायपास के बीएड कॉलेज मोड़ पंच पुलिया के समीप नहर से एक 16 वर्षीय छात्र का शव बाइक के साथ बरामद किया. युवक की पहचान बड़ी कवैया गैस गोदाम के पास निवासी रामचंद्र साव […]
विज्ञापन
राजन कुमार नामक युवक उसे घर से बुला कर ले गया था
लखीसराय : बुधवार को टाउन थाना पुलिस ने अशाकेधाम बायपास के बीएड कॉलेज मोड़ पंच पुलिया के समीप नहर से एक 16 वर्षीय छात्र का शव बाइक के साथ बरामद किया. युवक की पहचान बड़ी कवैया गैस गोदाम के पास निवासी रामचंद्र साव के पुत्र 16 वर्षीय अमन कुमार के रूप में की गयी. टाउन थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस संबंध में मृतक के ममेरे भाई राहुल कुमार ने बताया कि राजन कुमार नामक युवक मंगलवार को 10 बजे अशोकधाम मंदिर जाने की बात कह उसे घर से ले गया. संध्या में राजन कुमार ने घर का पर्सनल नंबर पर फोन कर पूछा कि अमन घर पहुंचा है कि नहीं. इसके बाद से युवक की खोजबीन की जाने लगी.
रात में रामचंद्र साव को बुलाकर वे थाना ले गये. जहां उन्होंने बाइक लेकर भाग जाने का आरोप लगाया. जबकि उसे पता था कि अमन सड़क हादसे में मर गया है. उसने टाउन थाना में एक मामला दर्ज करा लिया. इधर अशोकधाम के लोगों ने बताया कि युवक बाइक से तगादा करने आया था. राजन राशि लेने के लिए मंदिर गये व बच्चे को बाइक लेकर बाहर में खड़े रहने को कहा. जब तक वह लौट कर आया तो अमन गायब था. उसने काफी खोजबीन की. अंत में ऑटो से लखीसराय चला गया. सुबह में पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो पानी में बाइक मिला. जिसे निकालने के बाद युवक का शव भी निकाला गया. शव देख उसके भाई, माता-पिता व बहन का रो रो कर बुरा हाल था.
मां ने रोते हुए कहा कि एकरा जानबूझ के मार देलकै, गाड़ी चलबै ले नै आबै हले, ओकर बाद भी बाइक चलवैले दे दैलकै, वहै वक्त अगर खोजतै है तब हमर बच्चवा बच जैतै हल, कहते हुए रो रही थी. टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि रात में आवेदन मिलते ही पुलिस ने राजन के और मृतक के पिता के साथ अशोकधाम तक बायपास में पता लगाया. रात होने की वजह से पता नहीं चल पाया. सुबह में पुलिस को भेजकर गोताखोर के मदद से पानी में जांच करवाया गया तो मोड़ के पास पानी में डुबा हुआ बाइक मिला. बाइक निकालने के बाद उसी स्थान से छात्र का शव भी बरामद किया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










