दस दिनों के अंदर चालू होगा बायपास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : शहर के बायपास को दस दिनों के अंदर छोटे वाहनों के लिए चालू किया जायेगा. इससे तीन किलोमीटर लंबी शहर की मुख्य सड़क को जाम से निजात मिलने की संभावना है. रविवार को बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने बायपास पथ का निरीक्षण किया. निरीक्षण के […]
विज्ञापन
लखीसराय : शहर के बायपास को दस दिनों के अंदर छोटे वाहनों के लिए चालू किया जायेगा. इससे तीन किलोमीटर लंबी शहर की मुख्य सड़क को जाम से निजात मिलने की संभावना है. रविवार को बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने बायपास पथ का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद अतिथिशाला में जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि दस दिनों के अंदर बायपास से छोटी वाहनों कार, जीप, छोटी सवारी गाड़ी का परिचालन प्रारंभ करायें. इससे वर्षों से जारी जाम व प्रदूषण की समस्या से शहर की जनता को काफी हद तक निजात मिलेगी.
जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने मंत्री को अश्वासन दिया कि बाइपास में छोटी वाहनों के आवागमन के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. दस दिनों के अंदर छोटे वाहनों का परिचालन इसी मार्ग से होगा. बाइपास मार्ग में जमीन विवाद का निपटारा भी कर लिया गया है. दो चार को छोड़कर सभी सहमति दे दिया है. इनको चार अप्रैल से मुआवजा चेक दिया जायेगा. जिनका केस चल रहा है उनके भूमि की राशि कोषागार में जमा रहेगी. जिनके पक्ष में फैसला आयेगा राशि उन्हें दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










