बिजली सुविधा से दूर हैं महादलित टोलावासी

Published at :21 Feb 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली सुविधा से दूर हैं महादलित टोलावासी

लखीसराय : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं एक अशोक धाम चौकी के महादलित टोले के लोग आजादी के 68 वर्ष बाद भी लालटेन युग में जीने को मजबूर हैं. उक्त महादलित टोले के लगभग एक सौ घरों में चार सौ की आबादी निवास करती है. लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि व अधिकारी उक्त महादलित टोले […]

विज्ञापन
लखीसराय : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं एक अशोक धाम चौकी के महादलित टोले के लोग आजादी के 68 वर्ष बाद भी लालटेन युग में जीने को मजबूर हैं. उक्त महादलित टोले के लगभग एक सौ घरों में चार सौ की आबादी निवास करती है. लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि व अधिकारी उक्त महादलित टोले में आज तक बिजली नहीं पहुंचा पाये हैं. जबकि महज एक सौ गज की दुरी पर गांव के लोग बिजली का उपयोग करते है बजली के लिए इन लोगों ने आवेदन देकर कनेक्शन भी ले चुके हैं.
एक तरफ सरकार महादलितों के उत्थान के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है. लेकिन वह योजनाएं कितना धरातल पर उतर पाती है यह वार्ड एक के महादलित टोले का भ्रमण करने से पता चल जाता है. ऐसा नहीं है कि उक्त महादलित टोले के आसपास के इलाकों तक बिजली नहीं पहुंची है. लेकिन सिर्फ विभागीय लापरवाही की वजह से बांकी के तीन टोले इससे वंचित हैं.
वैसे सरकार ने बिजली से अछूते रहने वाले गांवों के लिए राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना चला कर वहां बिजली पहुंचाने का काम कर रही है, लेकिन यहां के निवासी उक्त योजना से उनके टोले में कब बिजली पहुंचती है इसका इंतजार कर रहे हैं. महादलित टोले के रघु मांझी, जुगेश्वर पासवान, रंजीत मांझी, तेतरी देवी, मंजू मांझी, सैमफूल पासवान, राजेश पासवान, तितू मांझी आदि ने बताया कि सरकार व जनप्रतिनिधियों द्वारा उन लोगों की उपेक्षा किये जाने से वे लोग लालटेन के सहारे रात गुजारने रहे हैं. ग्रामीणों ने इसके लिए विभागीय पदाधिकारियों को भी आवेदन दिया है, परंतु उनके द्वारा कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं दिया गया है.
क्या कहते हैं वार्ड पार्षद
वार्ड पार्षद चुनमुन सिंह ने बताया कि महादलित टोला पासवान व कानू टोला में बिजली की आपूर्ति के लिए विभाग को पत्र भेज कर पूरा करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि बिजली की आवश्यकता के अनुसार एक और ट्रांसफार्मर लगा कर पूरे गांव में बिजली की समुचित व्यवस्था कराने के लिए विभाग को लिखा गया है तथा ग्रामीणों को अपना तार लगाकर गांव से बिजली ले जाने को कहा गया लेकिन गरीबी के कारण बिजली के तार खरीदने में असमर्थ हैं.
जिस कारण आजादी के बाद से अभी भी बिजली से महरूम है. उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर कार्यपालक अभियंता से भी गुहार लगाई गयी है. इसके बावजूद भी बिजली के संबंध में कोई प्राथमिकता नही दी गयी है.
कहते हैं अधिकारी
विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अमोल कुमार ने बताया कि वार्ड 1 में बिजली सभी जगह पहुंचा दी गयी है. महादलित टोले के बारे में पता कर बिजली की आपूर्ति पूरा करा लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन