एसबीआइ एटीएम से निकले कटे-फटे नोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

परेशान हो रहे हैं उपभेक्ता मेदनीचौकी : सूर्यगढ़ा बाजार स्थित एसबीआइ के एटीएम से स्थानीय उपभोक्ता परेशान है. सोमवार को जगदीशपुर ग्रामवासी अजय कुमार के पुत्र आशीत कुमार ने एटीएम से सात हजार की निकासी की. सभी नोट पांच सौ के थे. इसमें दस नोट कटे-फटे थे, जिन्हें दुकानदार ने खारिज कर दिया. इससे परेशान […]
विज्ञापन
परेशान हो रहे हैं उपभेक्ता
मेदनीचौकी : सूर्यगढ़ा बाजार स्थित एसबीआइ के एटीएम से स्थानीय उपभोक्ता परेशान है. सोमवार को जगदीशपुर ग्रामवासी अजय कुमार के पुत्र आशीत कुमार ने एटीएम से सात हजार की निकासी की. सभी नोट पांच सौ के थे. इसमें दस नोट कटे-फटे थे, जिन्हें दुकानदार ने खारिज कर दिया. इससे परेशान उपभोक्ता को लखीसराय स्थित बैंक मैनेजर से संपर्क करने का परामर्श दिया गया.
सोमवार को ही माणिकपुर निवासी अजय गुप्ता के पुत्र रूपेश गुप्ता ने 1500 रुपये उक्त एटीएम से निकाले. इसमें पांच सौ रुपये के नोट कटे-फटे बाजार में नहीं चलने लायक थे. एक ग्राहक को तो पांच सौ का नोट जाली मिला. उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके साथ धोखा किया है. बैंक को एटीएम में जांच उपरांत नोट डालना चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










