कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद से की सूर्यगढ़ा को अनुमंडल बनाने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2016 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

अंतिम चरण में है सारी प्रकिया : आरसीपी सिंह लखीसराय : रविवार को जिले के सूर्यगढ़ा बाजार में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह जिला जदयू नेता संजय महतो के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने राज्यaसभा सांसद आरसीपी सिंह से मिलकर सूर्यगढ़ा को अनुमंडल का दर्जा दिये जाने की अपनी पुरानी मांग दुहरायी. कार्यकर्ताओं की मांग […]
विज्ञापन
अंतिम चरण में है सारी प्रकिया : आरसीपी सिंह
लखीसराय : रविवार को जिले के सूर्यगढ़ा बाजार में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह जिला जदयू नेता संजय महतो के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने राज्यaसभा सांसद आरसीपी सिंह से मिलकर सूर्यगढ़ा को अनुमंडल का दर्जा दिये जाने की अपनी पुरानी मांग दुहरायी. कार्यकर्ताओं की मांग पर सांसद श्री सिंह ने उक्त मामले पर यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया. सूर्यगढ़ा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय महतो ने बताया कि सूर्यगढ़ा को अनुमंडल बनाने का मामला काफी दिनों से लंबित है. राज्य सरकार के द्वारा प्रखंडों व अनुमंडल का पुनर्गठन का मामला अंतिम चरण में अटका है.
इसमें सूर्यगढ़ा को अनुमंडल का दर्जा दिये जाने की प्रबल संभावना है. राज्य सरकार के द्वारा इसके लिए पूर्व में मंतव्य व नजरी नक्सा की मांग भी की गयी थी. सारी प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है. इसके पूर्व रविवार को सूर्यगढ़ा पहुंचने पर राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. सांसद श्री सिंह निजी कार्यक्रम के तहत सड़क मार्ग से पटना से भागलपुर जाने के क्रम में थोड़ी देर सूर्यगढ़ा व बड़हिया में रुके थे.
मौके पर सूर्यगढ़ा प्रखंड जदयू अध्यक्ष मो कमरूद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष ऋर्षि राज, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय आनंद, अरुण महतो, पार्टी के वरिष्ठ नेता अरबिंद सिंह, नगीना पासवान, विजय मेहता, योगेंद्र महतो, श्रवण राय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










